{"_id":"66e83f92ae1394c5d30f88cf","slug":"case-against-former-college-accountant-on-embezzlement-charges-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131469-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गबन के आरोप में महाविद्यालय के पूर्व लेखाकार के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गबन के आरोप में महाविद्यालय के पूर्व लेखाकार के खिलाफ केस
Mon, 16 Sep 2024 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गबन के आरोप में निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने परमहंस पाल महाविद्यालय गुरली रमगढ़वा सबया के पूर्व लेखाकार पर केस दर्ज किया है। आरोपी बलिया का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस को दी तहरीर में महाविद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर पाल ने बताया कि लेखा परीक्षा की टीम ने आंतरिक वित्तीय लेखा परीक्षा में पूर्व लेखाकार के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई है। वित्तीय अनियमितता सत्र 22-23 में मिली। रसीद पर ओवरराइटिंग पाई गई। स्कूल के खाते में 116600 रुपये कम जमा करने, स्कूल शिक्षकों के वेतन में गबन करने एवं विद्यार्थियों की फीस स्कूल खाते में न जमा करने सहित अन्य कई मामले पाए गए।
इसके जवाब के लिए पूर्व लेखाकार से कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। फोन से संपर्क करने पर भी इस मामले में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। निदेशक ने उक्त मामले में कार्रवाई का निवेदन किया था। जिस पर कोठीभार पुलिस ने बरेबोझा जाम, जनपद बलिया निवासी पूर्व लेखाकार भूपेंद्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के निदेशक की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है।