फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case against five including Pradhan for beating woman half naked

Maharajganj News: महिला को अर्धनग्न कर पीटने पर प्रधान समेत पांच पर केस

Sun, 25 Feb 2024 07:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 25 Feb 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Case against five including Pradhan for beating woman half naked
महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 अक्तूबर को ग्राम प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ एक महिला की पिटाई कर अर्धनग्न कर दिया था। मामले में पुलिस ने घटना के करीब चार माह बाद रविवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी ग्राम प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने एससीएसटी कोर्ट महराजगंज में वाद दाखिल किया था। वाद के अनुसार उसकी आर्थिक हालात ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सूची तैयार की जा रही थी। उक्त सूची में नाम जोड़ने के लिए ग्राम प्रधान से गुहार लगाई थी, लेकिन ग्राम प्रधान चुनाव में वोट न देने की बात कहते हुए सूची में नाम जोड़ने से इंकार कर दिया था। इससे आहत होकर वह प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन

जानकारी के बाद ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ 20 सितंबर 2023 को उनके घर आ पहुंचे। ग्राम प्रधान को गोलबंद देखकर घर में जाकर छिप गई। उसके बाद भी ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ उसकी पिटाई करते हुए घर से बाहर खींच लाए। उसके बाद लोगों के सामने कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया। इस मामले में वह थाने पर पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने ग्राम प्रधान के आगे पीड़ित की नहीं सुनी। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी मेडिकल भी नहीं कराई। उसके बाद वह न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान कांग्रेस यादव और सहयोगी छेदी यादव, अशोक मिश्रा, कमलेश अग्रहरी, वृद्ध प्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed