फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case against five including husband for strangulation to death

Maharajganj News: गला दबाकर जान से मारने के आरोप में पति समेत पांच पर केस

Mon, 18 Aug 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Case against five including husband for strangulation to death
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा निवासी आराधना का शव तीन दिन बाद शनिवार सिंदुरिया स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर में उतराता हुआ मिला था। रविवार को मृतका के भाई ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ठूठीबारी निवासी अभिषेक रौनियार ने ससुराल वालों पर उसकी बहन को गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अभिषेक रौनियार ने अपनी तहरीर में बताया है कि उसकी बहन 35 वर्षीय आराधना का विवाह स्वप्निल निवासी मिठौरा थाना सिंदुरिया से वर्ष 2014 में हुई थी। एक बेटा अनुज उर्फ मितांश है। उसके बहनोई का अवैध संबंध किसी से है, बहन जब इसका विरोध करती थी तो पति, ससुर, सास व जेठ उसे मारते-पीटते थे। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर बहन मायके आ गई। इस संबंध में वर्ष 2019 में विधिक सेवा प्राधिकरण महाराजगंज में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बहनोई अपनी गलती मानते हुए भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने आश्वासन दिया और उसकी बहन को वापस ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी बहनोई के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया और वह उनकी बहन को परेशान करता रहा। 13 अगस्त की रात पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी ने मिलकर उसकी बहन आराधना का हत्या कर दी। इसके बाद स्वप्निल ने फोन करके उसके मायके बताया कि वह कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहनोई ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी। 16 अगस्त की शाम बहन का शव नहर में मिला। शव के गले में दुपट्टा बंधा मिला।
थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है की आरोपी पति स्वप्निल, जेठ सौरव कुमार, जेठानी गुंजा गुप्ता, सास सीता रानी, ससुर काशीनाथ गुप्त निवासी मिठौरा के खिलाफ हत्या कर शव गायब करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed