फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Carriers smuggling Nepali liquor on foot

Maharajganj News: पैदल ही नेपाली शराब की तस्करी कर रहे कैरियर

Sat, 07 Feb 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Carriers smuggling Nepali liquor on foot
महराजगंज/निचलौल। भारत-नेपाल सरहद पर इन दिनों सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती बढ़ने के बाद अवैध शराब के धंधेबाजों ने तस्करी का तरीका बदल दिया है। तस्कर अब नेपाली शराब की खेप को सिर पर बोरे में रख पगडंडी के रास्ते तस्करी करने में जुट गए हैं। पिछले कुछ दिनों में सरहद पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम लगातार कार्रवाई कर इसका खुलासा कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सरहद पर सख्ती बढ़ने के बावजूद भी नेपाली शराब की बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही है। माना जा रहा है कि नेपाली शराब में धंधेबाजों को अच्छा मुनाफा होता है। नेपाली शराब की खेप को सरहद पार करना भी काफी आसान है। सूत्रों के मुताबिक, धंधेबाज पहले कैरियर की मदद से नेपाली शराब को पगडंडी के रास्ते बाइक और साइकिल की मदद से भारतीय सीमा क्षेत्र में मंगा लेते थे। लेकिन सख्ती बढ़ने के बाद कैरियर यह तरीका बदल अब सिर पर बोरे में शराब की खेप को रख सरहद पार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि नेपाली शराब में मोटा मुनाफा होने के चलते कई लोग इस धंधे से जुड़ चुके है। यही कारण है कि कार्रवाई के बावजूद भी नेपाली शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धंधे में सहयोग करने वाले कैरियरों को भी अच्छी कमाई हो जाती है। सुरक्षा एजेंसियों के घेरे में आने की आशंका होने पर कैरियर शराब की खेप को छोड़ मौके से भाग निकलते हैं। निचलौल आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के अनुसार सरहद पर शराब का धंधा करने वालों को चिह्नित कर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई की जाती है। पिछले दिनों में सरहद पर तस्करी की नेपाली शराब की कई बड़ी खेप बरामद भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed