{"_id":"667181b4c48607254e001fd1","slug":"car-collides-with-bike-one-dead-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124900-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
Tue, 18 Jun 2024 06:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 18 Jun 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित गोधवल चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा लाला निवासी निखिल पासवान (21) अपने मित्र बंटी (24) के साथ बाइक से भटहट किसी काम से गए थे। वापस आते समय गोधवल चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े अमन को भी अपने चपेट में ले लिया। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर पहुंचाया गया। डाॅक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं अमन और बंटी का इलाज चल रहा है। निखिल की मौत के बाद परिजन शव लेकर श्यामदेउरवां थाने पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के दादा पियारे की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।