फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candle balloon was blown in Khichdi fair

Maharajganj News: खिचड़ी मेले में कैंडल बैलून उड़ाया गया

Mon, 15 Jan 2024 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 Jan 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Candle balloon was blown in Khichdi fair
महराजगंज। सुरक्षा, स्वच्छता और सौंदर्य की थीम पर इस बार महराजगंज का खिचड़ी मेला विशेष रहा। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कैंडल बैलून उड़ाया। मेला क्षेत्र में दो खोया–पाया केंद्र और मेला परिसर सहित सभी प्रमुख पॉइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में कंबल का वितरण भी जिला प्रशासन द्वारा कराया गया। 10 मोबाइल शौचालय और 12 पानी के टैंकर को स्थापित कराया गया। चार मोबाइल शौचालय कुशीनगर से विशेष रूप से मंगाए गए। पूरे में क्षेत्र में नगर पंचायत के 80 सफाईकर्मियों के अलावा 80 सफाईकर्मियों की विशेष तैनाती पंचायतों के माध्यम से कराई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले को सुंदर, आकर्षक और भव्य बनाने के लिए सभी मार्गों पर भव्य तोरण द्वार बनवाए गए। मार्गों को भगवा वस्त्रों और रंगीन प्रकाश से सुज्जजित किया गया। मंदिर परिसर में जगह–जगह सेल्फी प्वाइंट लगवाए गए। गर्भगृह से पूजन का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कराया गया। पीए सिस्टम के माध्यम से मंद धुन पर भजन बजाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed