{"_id":"587680ae4f1c1b7840ba81e3","slug":"cancelled-trains-will-move-in-feb","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में चलेंगी निरस्त ट्रेनें:जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में चलेंगी निरस्त ट्रेनें:जीएम
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉली पर बैठकर जीएम रेलवे ने रेल पटरी का निरीक्षण किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। यात्री सुविधाओं और सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए बुधवार को रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने सिसवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल सहित कई व्यापारिक संगठनों ने रेल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। दोपहर दो बजे पहुंचे जीएम ने रेलवे क्रासिंग, स्टेशन सेंट्रल पैनल, कर्व ब्रिज तथा रेल पटरियों के घुमाव का सघन निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के इंतजामो को लेकर यह जांच की जा रही है। ठंड के दिनों में फॉग के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में रेल कर्मचारियों से छोटी से छोटी त्रुटि भी न हो, इसके लिए रेल विभाग हर पल मुस्तैद है। इस दौरान रेल महाप्रबंधक के साथ डीआरएम वाराणसी एसके कश्यप, सीएमआई एके सिंह, सीओएम अर्चना जोशी, सीएसओ एनके अंबिकेश, सीएसटीएसी आदित्य कुमार, सीएससी राजाराम, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपी सिंह, एसआई बीडी शुक्ला व स्टेशन अधीक्षक अक्षयवरनाथ मौजूद रहे।
सिसवा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेल महाप्रबंधक राजीव मिश्र को चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार जायसवाल, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार तथा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक शैलेष अग्रवाल ने पत्रक सौंपते हुए रेलवे के मुख्य मार्ग कास निर्माण, 12 सीटर आधुनिक सुलभ शौचालय व स्नानघर निर्माण, निरस्त ट्रेनों को चलाये जाने, गोरखपुर से नरकटियागंज तक डेमू ट्रेन, बापू धाम- मंडुआडीह, गरीब रथ ट्रेनों के ठहराव तथा फुट ओवर वृज बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
महाप्रबंधक ने कहा कि फरवरी के प्रथम सप्ताह तक निरस्त सभी ट्रेनों को चला दिया जाएगा। ट्रेनों के ठहराव का निर्णय रेलवे बोर्ड करता है। ट्रेनों के ठहराव संबंधित व्यापारियों की मांगें बोर्ड तक पहुंचा दी जाएंगी। इस अवसर पर व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कोषाध्यक्ष शैलेष सुल्तानिया, अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल, शिवजी सोनी, सभासद हासिम अंसारी, धर्मवीर सोनी, नागेंद्र जायसवाल, श्यामू कलकतिया, विकासदीप जायसवाल, राजेंद्र शर्मा सहित तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।