फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Campaign to increase voting percentage

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को चलेगा अभियान

Sun, 21 Apr 2019 01:13 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 21 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Campaign to increase voting percentage
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को चलेगा अभियान - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्यों को लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि  लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में सभी मतदाताओं की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन


डीएम ने प्राथमिक से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के सभी शिक्षण संस्थाओं को 30 अप्रैल तक सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को कहा। प्रधानाचार्य अभियान के दौरान नजदीक के ग्राम पंचायतों, मजरों में ग्राम प्रधान, सहायक शिक्षकों, छात्र छात्राओं के साथ भ्रमण कर स्त्री-पुरुष, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता जागरूकता रैली को प्रभावी बनाने के लिए ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, सफाई कर्मचारी, कोटेदार आदि से तालमेल बैठाकर सहयोग लें। इसके लिए सभी प्रधानाचार्य प्रतिदिन प्रार्थना सभा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के  बारे में जानकारी दें। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रधानाचार्य विद्यार्थियों के माध्यम से उनके अभिभावकों से मतदान के लिए संकल्प पत्र भरवाकर  खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। प्रभात फेरी निकालकर नजदीक की बस्तियों में लोगों को जागरूक करें। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान प्रत्येक टोली का नेतृत्व शिक्षक जरूर करें। रैली का रूट पहले ही निर्धारित कर लेने को कहा। ताकि दिक्कत न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 22, 24, 26 और 30 अप्रैल को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा 23 अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता एवं बाल संसद कार्यक्रम आयोजन भी सभी विद्यालयों में किया जाएगा। इसी प्रकार 25 अप्रैल को चित्रकला प्रतियोगिता, 27 को स्लोगन लेखन एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही 29 अप्रैल को मतदाता जागरूकता संबंधी गीत व गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों का अनुश्रवण न्याय पंचायतों के समन्वयक, बीआरसी के सह समन्वयक व खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed