{"_id":"56facda54f1c1b054df0064d","slug":"came-close-to-understanding-the-depth-of-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब आए तो समझ आई खबरों की गहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब आए तो समझ आई खबरों की गहराई
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पं. दीन दयाल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने अमर उजाला प्रेस गीडा में अखबार छपने की जानकारी ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखबार पढ़ने के तो अभ्यस्त हैं लेकिन अखबार बनने का तरीका समझने की बात हमेशा ख्वाहिश ही बनी रही। अब अमर उजाला ने मौका दिया तब न सिर्फ अखबार की दुनिया को करीब से जाना बल्कि यह भी स्पष्ट हुआ कि मिनटों में पढ़े जाने वाले अखबार को तैयार होने में घंटों और एक बड़ी टीम का योगदान होता है।
यह प्रतिक्रिया थी महराजगंज के पंडित दीन दयाल इंटर कालेज के विद्यार्थियों की, जिनकी जिज्ञासा और प्रधानाचार्य रामइन्द्र चक्रवर्ती की प्रेरणा ने उन्हें महराजगंज से अमर उजाला के गीडा ऑफिस तक का सफर पूरा कराया। नवीं और दसवीं में पढ़ने वाले लगभग 50 छात्र-छात्राओं के इस समूह ने अमर उजाला परिसर में घूम कर संपादकीय और प्रिंटिंग यूनिट सहित प्रेस के सभी अंतर्विभागों की भूमिका को बारीकी से समझा।
अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली तकनीक और उसे सहयोग करने वाले सीटीपी रूम की कार्य प्रणाली ने विद्यार्थियों के साथ आए शिक्षकों को भी चौंकाया। इस बीच उनके मन की हर जिज्ञासा के समाधान के लिए अमर उजाला टीम के सदस्य भी साथ मौजूद रहे। अखबार की जरूरी समझ जुटाने के बाद विद्यार्थियों ने अमर उजाला की विशेषशीट भी हासिल की, जिसपर अमर उजाला की छपी खबरें, फोटो, विज्ञापन चस्पा करके कल्पना का अखबार तैयार करेंगे। सर्वोत्तम काम वाले पुरस्कार के हकदार भी होंगे।