फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Calls for vigilance towards democratic values

Maharajganj News: लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सचेत रहने का किया आह्वान

Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Calls for vigilance towards democratic values
महराजगंज। संविधान दिवस पर बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर संविधान की रक्षा और कर्तव्य निर्वहन की शपथ ली गई। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सभी को सचेत रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद महराजगंज में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, एवं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार की उपस्थिति में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने संविधान की रक्षा और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली। संविधान दिवस पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन टैगोर इंटरमीडिएट कॉलेज खुटहा बाजार में हुआ।
विज्ञापन

सचिव सुनील कुमार नागर ने संविधान के महत्व, नागरिकों के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, आमजन के लिए उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। रामरेखा राय गंगा राय विधि महाविद्यालय के विधि छात्रों ने शहर में रैली निकालकर संविधान जागरूकता का संदेश दिया। रैली कॉलेज से शुरू होकर नगर सहकारी बैंक होते हुए उद्योग तिराहा तक पहुंची और फिर पुनः कॉलेज परिसर लौटीकर गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। प्राचार्य सुनील कुमार ने कहा कि संविधान किसी भी देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य और शासन प्रणाली की नींव तय करता है। जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कालेज महराजगंज में गाेष्ठी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज के नेहरू वार्ड की अनुसूचित बस्ती में कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता और जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला के संचालन में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज जब भाजपा की ओर से सभी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में हम सभी की जिम्मेदारी है कि राहुल गांधी की मुहिम संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ के साथ मजबूती से जुड़कर साथ निभाए।

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बुधवार को रसंविधान दिवस मनाया गया। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। भिटौली प्रतिनिधि के अनुसार, संविधान दिवस पर पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी दीक्षित में संविधान दिवस मनाया गया। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed