फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Calling for clarification from Executive Engineer Electricity and Irrigation and CMO

अधिशासी अभियंता विद्युत व सिंचाई तथा सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब

Wed, 27 Apr 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Calling for clarification from Executive Engineer Electricity and Irrigation and CMO
अधिशासी अभियंता विद्युत व सिंचाई तथा सीएमओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में अनुपस्थित रहना जिले के तीन अधिकारियों को महंगा पड़ गया। सदन में सवालों का जवाब देने के लिए जब अधिशासी अभियंता विद्युत, सिंचाई खंड प्रथम व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की खोज हुई तो ये नहीं मिले। इनके स्थान पर कोई अधीनस्थ भी नहीं आया था। नाराज सदस्यों ने उन पर कार्रवाई की मांग की, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सदन में सदस्यों की तरफ से जो भी मांग उठाई जाए, उसे विभागीय जिम्मेदार नोट करें तथा उसका समाधान करने पर जोर दें। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आगे से अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए जो भी प्रस्ताव दिया जाए, उसमें उन लोगों की भी सहमति अवश्य ली जाए।
विज्ञापन

विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि जिले में कराए जा रहे निर्माण कार्य का स्थलीय सत्यापन कराया जाए। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि मनरेगा योजना के तहत अपना प्रस्ताव भेजें। विकास कार्यों के शिलापटों पर क्षेत्र को दृष्टिगत रखते हुए सदस्यों का नाम अंकित कराया जाए। संचालन अपर मुख्य अधिकारी ने किया, जबकि आभार ज्ञापन जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने किया। इस दौरान अधिकांश जिला स्तरीय अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत में भ्रष्टाचार व्याप्त, बजाएंगे ईंट से ईंट
जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय ने कहा कि कार्यों के नाम पर जिला पंचायत में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सदन की पिछली बैठक में उठाई गई समस्याओं को दूर नहीं किया गया। यदि रवैया नहीं बदला तो वे सदस्यों के साथ मिलकर जिम्मेदारों की ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने लक्ष्मीपुर सीएचसी में मानक विहीन स्थानांतरण पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।
पुरानी डायरी पर भड़के फरेंदा विधायक, एएमए को चेताया
फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बैठक में सदस्यों को पुरानी डायरी बांटे जाने तथा उसमें फरेंदा व नौतनवा विधायक का नाम न सुधारने पर नाराजगी जताई। अपर मुख्य अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि जिला पंचायत में चली आ रही परंपरा को बदलें अन्यथा इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। विधायक की नाराजगी के बाद कर्मियों ने सभी डायरी को वापस ले लिया। सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी सदस्यों को नई व अपडेट डायरी को उपलब्ध कराएं।
नौतनवां विधायक ने कहा सीएमओ नहीं सुनते बात, कार्रवाई कराएं
नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनप्रतिनिधियों की बात को न तो गंभीरता से सुनते हैं और न ही उस पर अमल करते। ऐसे में उन पर प्रभावी कार्रवाई कराया जाए।

काम में बाधा उत्पन्न करने पर कराएं एफआईआर
सदन में बरवा द्वारिका से सोनबरसा मार्ग पर काम के रोके जाने व किसानों के मुआवजे का भुगतान का मामला उठा, जिस पर भूमि अध्याप्ति विभाग के जिम्मेदार ने बताया कि कुछ किसानों की तरफ से समस्या उत्पन्न की जा रही है। इस पर सीडीओ ने कहा कि यदि धन लेने के बाद किसान अनावश्यक रुप से बाधा उत्पन्न कर रहे हैं तो उन पर एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed