फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Call for clarification from District Probation Officer

जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 20 May 2021 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Call for clarification from District Probation Officer
जिला प्रोबेशन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। कोविड महामारी से प्रभावित होकर माता-पिता या अन्य कारणों से मृत्यु पश्चात अनाथ हुए बच्चों के पुनर्वास व सहायता के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में हुई।

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि अनाथ बच्चों के संबंध में सूचना एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी से सरकारी कार्यों के प्रति रुचि न लेने तथा समय से कार्य पूरा न करने पर स्पष्टीकरण भी मांगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड से प्रभावित बच्चों की चिह्निकरण निगरानी समितियां, आंगनबाड़ी, ब्लॉक व ग्राम बाल संरक्षण समिति से समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र पूरा कराएं। ऐसे बच्चों की सूचना अनिवार्य रूप से बाल कल्याण समिति को दी जाए तथा सरकारी योजना, बाल संरक्षण सेवाएं एवं संबंधित विभाग व इकाई की ओर से सहायता प्रदान किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed