फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cadets of Rajasthan showed talent in cultural program

Maharajganj News: सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान के कैडेट्स ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 07 Dec 2023 06:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
Cadets of Rajasthan showed talent in cultural program
महराजगंज। धनेवा स्थित समेकित विद्यालय में चल रहे एक भारत श्रेष्ठ भारत विषयक शिविर में प्रतिभाग कर रहे कैडेटों ने बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक स्पर्धा में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान ग्रुप के कैडेटों ने सांस्कृतिक स्पर्धा में बाजी मारी।
विज्ञापन

कैडेटों ने मार्च पास्ट, ड्रिल व असलहों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। दिन में कैडेटों को गोरखनाथ मंदिर, नौका विहार व कुशीनगर का भ्रमण कराया गया। शिविर कमांडर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर कैडेटों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। सभी अपने ज्ञान के स्तर को और भी मजबूत बनाएं। लेफ्टिनेंट सर्वजीत सिंह व केबी सहाय ने कहा कि कैडेट शिविर की गंभीरता को समझें व मिल रही जानकारियों को प्राप्त कर उसकी महत्ता को सिद्ध करें। इस दौरान चक्षु पांडेय, शत्रुध्न कुमार, राकेश सहानी, वैभव दूबे, आरके राठी, वीरू सिंह, केपी साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed