{"_id":"5bd36a91bdec2269c0436f35","slug":"bypass-from-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निजात को गबड़ुआ में बनेगा बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निजात को गबड़ुआ में बनेगा बाईपास
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जाम से निजात को गबड़ुआ में बनेगा बाईपास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शहर को जाम से निजात दिलाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गबड़ुआ पर बाईपास बनाकर वहां से जिला उद्योग केंद्र से होते हुए फरेंदा मार्ग तक टू लेन सड़क बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है। कार्ययोजना शासन को भेज भी दी गई है। प्रस्ताव मंजूर होते ही सड़क निर्माण शुरू कराने की तैयारी है।
सड़क बनने से न सिर्फ शहर में जाम की समस्या दूर होगी बल्कि 80 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली मुश्किलें भी कम हो जाएंगी। कार्ययोजना मंजूर होने के बाद शहर से दो किमी पहले गबड़ुआ नहर से सीधे जिला उद्योग केंद्र होते हुए फरेंदा मार्ग में प्रस्तावित सड़क जुडे़गी। चौक बाजार जाने के लिए जिला उद्योग केंद्र के पास से ही जाना होगा। इससे शहर में आए दिन पैदा होने वाली यातायात जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की संभावना जताई जा रही है। कार्ययोजना के तहत नगर के अंदर जाने के लिए चौक पहुंचने का रूट बदल जाएगा। इससे न केवल राहगीरों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि बाईपास भी मिल जाएगा। रूट के इस बदलाव से सड़क की लागत व लंबाई भी बढ़ जाएगी। करीब 12 किमी लंबे महराजगंज-चौक मार्ग, जिसकी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत शामिल कर पूर्व में मरम्मत कराई गई थी। चौक तक इस सड़क को टू-लेन बनाने के लिए पूर्व में करीब 33 करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई थी लेकिन अब इस सड़क का रूट बदल दिया जाएगा। अब यह सड़क का निर्माण जिला उद्योग केंद्र चौराहे से शुरू होकर चिउरहा, मऊपाकड़ होते हुए गबड़ुआ नहर से चौक तक जाएगी। इस परिवर्तन से जहां इस सड़क की लंबाई 12 किमी से बढ़कर 14 किमी हो जाएगी। लागत भी 33 करोड़ से बढ़कर 35 करोड़ हो जाएगी।महराजगंज से चौक तक बनाई जाने वाली इस सड़क की कार्ययोजना में परिवर्तन से राहगीरों को नगर के अंदर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। राजीव नगर मोहल्ले के रहने वाले आत्माराम गुप्त कहना हैं कि शहर में बाईपास की जरूरत थी। अगर सड़क बन गई तो जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। वर्तमान में सड़क ठीक नहीं है। करीब तीन साल पहले इस सड़क की मरम्मत हुई थी। टू लेन बन जाने से रफ्तार बढ़ जाएगी। गौनरिया राजा गांव के रहने वाले मनीष कुमार पांडेय कहते हैं कि इन सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। सोनरा, गबड़ुआ गांव के पास तो सड़क ज्यादा खराब है। अब सड़क बन जाएगी तो करीब 80 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत हो जाएगी।