{"_id":"66ce599f237ff994570dccd4","slug":"buying-land-will-be-expensive-preparations-to-increase-circle-rate-by-10-to-15-percent-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129892-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन खरीदना होगा महंगा, 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन खरीदना होगा महंगा, 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी
Wed, 28 Aug 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जमीन खरीदकर घर बनाना महंगा हो जाएगा। प्रशासन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। सर्वे भी हो गया है।ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों का 8 से 10 जबकि शहरी क्षेत्रों में 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है।
यह सर्किल रेट अगले माह से बढ़ाए जा सकते हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन के आदेश पर जमीनों के सर्किल रेट हर साल निर्धारित किए जाते हैं। इन सर्किल रेट को निर्धारित करने के लिए प्रशासन की ओर से अब एक बार फिर माथापच्ची शुरू कर दी गई है। सितंबर से नए सर्किल रेट प्रभावी हो जाएंगे। निबंधन विभाग इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है।
नए रेट प्रभावी होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री का रेट भी बढ़ जाएगा। चालू सत्र के लिए नए सर्किल रेट तय करने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले वर्षों में क्षेत्रवार जमीन की बिक्री को ध्यान में रखते हुए नए रेट तय किए जाएंगे। जिस क्षेत्र में खरीदारों का रुझान अधिक रहा है, वहां दरें बढ़ने की संभावना अधिक हैं। वहीं कम रुझान वाले इलाकों में सर्किल रेट को स्थिर भी रखा जा सकता है। सर्किल रेट बढ़ने के बाद खरीदारों को स्टांप शुल्क भी अधिक देना होगा।
विज्ञापन
शहर के इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सर्किल रेट
अंबेडकरनगर, अमरुतिया, अशोकनगर, आजादनगर, इंदिरानगर, गांधीनगर, चिउरहा, जयप्रकाश नगर, नेहरूनगर, पड़री बुजुर्ग, पटेल नगर, बैकुंठपुर, वीर बहादुर नगर, मऊपाकड़, राजीव नगर, लोहिया नगर, विस्मिलनगर, शास्त्री नगर, शिवनगर, सरोजनी नगर, सुभाष नगर, सक्सेना नगर, सिविल लाइंस, हमीदन नगर आदि जगहों पर सर्किल रेट बढ़ेंगे। इसके अलावा फरेंदा रोड, शिकारपुर रोड़, चौक रोड़, मऊपाकड़ रोड़ पर स्थित भूमि का सर्किल रेट बढ़ेगा।
नए नगर पंचायतों में सर्किल रेट बढ़ेगा
पनियरा, चौक, परतावल, बृजमनगंज नगर पंचायत के दायरे में आने वाली जमीनों का सर्किल रेट बढ़ जाएगा। इससे लोगों को फायदा होगा।
यहां बढ़ेगा सर्किल रेट
सिसवा, नौतनवां, सौनौली, निचलौल, आनंदनगर इसके अलावा घुघुली नगर पंचायत के चैनपुर घुघुली खुर्द, जोगिया, जोगिया चैनपुर, ढोढ़िला, ढोढ़िला पौहरिया, पौहरिया मिल कालोनी में सर्किल रेट बढ़ेगा। एनएच सड़क, रेलवे में ली गई जमीन के पास, नहर के किनारे आसपास के गांवों के सर्किल रेट में कोई भी वृद्धि नहीं की जाएगी। सभी गांवों में सर्किल रेट यथावत रहेगा।
इन गांवों के सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं होगी
शितलापुर, सेमरहीचक, सोनिया उत्तर, सोनिया दक्षिण, सोहरौना राजा, सोहनपुर उर्फ सोनकटिया, सोहगौरा, सोनवल, सोनबरसा, सिसवा राजा, सौरहा, सिंहपुर, सिसवनिया, हेमछापर, हरखपुरा, हरीरामपुर, अड़बड़हवा, अहिरौली, औरहिया, बैदा, गोनहा, अनंतपुर, रानीपुर, बड़हरा लाला, सुचितपुर, बैजनाथपुर, बहरामपुर, बांस पार, भिस्वा उर्फ कोटिया, मुड़िला चौधरी, मुजनहा बुजुर्ग, मुड़िला तिवारी आदि गांवों का मूल्य यथावत रखा गया है।
जिले की चारों तहसीलों से नए सर्किल रेट को लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। चारों तहसीलों में सर्वे कार्य पूर्ण हो गया है। जल्द ही इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
शहरी और गांवों का सर्वे हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की जमीनों का 8 से 10 जबकि शहरी क्षेत्रों में 10 से 15 फीसदी तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। पिछले साल हुई खरीद-बिक्री के आधार पर सर्किल रेट में वृद्धि प्रस्तावित की जाएगी।
-कमलेश चंद्र वर्मा, उप निबंधक, सदर