फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buyers be cautious... this dal is not healthy, it will make you sick

Maharajganj News: सतर्क रहें खरीदार... ये दाल सेहतमंद नहीं, बना देगी बीमार

Wed, 03 Sep 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Buyers be cautious... this dal is not healthy, it will make you sick
दुकानों पर बिक रहा मिलावटी दाल।
महराजगंज। गोरखपुर की थोक मंडी से मिलावटी दाल महराजगंज भी आ रही है। यह दाल खरीदारी के दौरान चूक हुई तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मिलावट के इस खेल में धंधेबाज मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों की मानें तो प्रत्येक दिन जिले में करीब 300 क्विंटल दाल की खपत होती है। जिस दाल को शुद्ध समझ कर लोग उसका सेवन कर रहे हैं, उसमें खेसारी की मिलावट भी हो रही है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से मिलावटी दाल उत्तर प्रदेश में आ रही है। इसकी पहचान आसानी से नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

खेसारी, सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। महराजगंज के ज्यादातर कारोबारी गोरखपुर मंडी से खरीदारी करते हैं। गोरखपुर में मिलावटी दाल बिक्री होने की बात सामने आई है, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महराजगंज की मंडी में भी मिलावट वाली दाल आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे समझ पाना आसान नहीं है। इससे लोग मिलावट वाली दाल को ही शुद्ध समझ कर खरीद रहे हैं। बाजार में 90 रुपये लेकर 150 रुपये तक प्रति किलो की अरहर की दाल उपलब्ध है।

कारोबारी बताते हैं कि दाल के आकार एक जैसे होते हैं। खेसारी मिलाने पर पता चल जाएगा लेकिन इसके लिए आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। इसकी मात्रा कम होगी तो पहचान करना आसान नहीं होगा। विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि दाल को खरीदते समय बारीकी से देखना चाहिए। हालांकि मिलावटी दाल की बिक्री रोकने के लिए अब व्यापारी खुद सतर्क हो रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ धंधेबाजों की वजह से पूरे व्यापार को लोग शक की निगाह से देखने लगेंगे।
डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि मिलावट वाली लगातार खाने से लकवा मारने का खतरा रहता है। आंख समेत सेहत से जुड़ी कई और बीमारियां भी हो सकती हैं।
संबंधित विभाग के लोग सतर्क नहीं हैं, ऐसे में लोगों को अरहर दाल खरीदते समय सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed