{"_id":"653ab52fdbbc3e5f56024564","slug":"buses-carrying-tourist-permits-are-carrying-local-passengers-creating-a-breach-in-security-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8366-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टूरिस्ट परमिट की बसें ढो रही हैं स्थानीय सवारियां, लगा रहीं सुरक्षा में सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टूरिस्ट परमिट की बसें ढो रही हैं स्थानीय सवारियां, लगा रहीं सुरक्षा में सेंध
विज्ञापन
नियम के अनुसार बस छूटने वाले स्थान पर ही सिर्फ लिस्ट में शामिल पर्यटकों को बस में बैठाने की है अनुमति
लेकिन इसमें खेल कर टूर परमिट के नाम पर सवारी लेकर जाते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा। भारत से नेपाल आने जाने वाली टूरिस्ट बसों से स्थानीय सवारियाें को भी बैठाया जा रहा है। टूर परमिट पर स्थानीय सवारियां ढोई जा रही हैं। नियमों को दरकिनार सवारी कहीं से भी सवारी बैठा लेते हैं। नियम के अनुसार बस छूटने वाले स्थान पर ही केवल लिस्ट में शामिल पर्यटकों को बस में बैठाने की अनुमति होती है, लेकिन इसमें खेल कर टूर परमिट के नाम पर सवारी लेकर जा रहे हैं। कागज में हेरफेर यह अपना बचाव कर लेते हैं। जिम्मेदारों की इस पर नजर नहीं है।
भारत व नेपाल सरकार के पारस्परिक समझौते के अनुसार, भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के अंतर्गत दिल्ली से पोखरा नेपाल मार्ग पर मॉडर्न एरा टूर एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड पोखरा (नेपाल) व भारत के उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ,साहिबाबाद डिपो (गाजियाबाद क्षेत्र) की चार व नेपाली नंबर की चार बसों का परमिट जारी किया गया है। दूतावास द्वारा जारी परमिट पर यह भी लिखा गया है जिन बसों को परमिट जारी की जा रही है वे बसें सोनौली लैंड कस्टम कार्यालय से होकर दिल्ली के लिए जाएंगी और वापसी भी उसी सीमा से होगी।
लेकिन नेपाल से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों को जारी हुई परमिट की आड़ में एआरटीओ की मिलीभगत से दो दर्जन से अधिक नेपाल से दिल्ली के लिए प्राइवेट व कुछ नेपाली नंबर की बस मनमाने तरीके से सवारियों को ढो रही हैं। करीब दो दर्जन से अधिक टूर परमिट बसों को बाहर के जिलों से बुलाकर बिचौलिए के माध्यम से नेपाल के भैराहवा, बेलहिया व बुटवल के आसपास खड़ी कर नेपाली सवारियों को बैठा कर मनमाना किराया वसूल लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद व दिल्ली भेजा जा रहा है। इन्हें भेजने में कुछ सोनौली व भैराहवा बुटवल के बिचौलिए शामिल है।
विज्ञापन
सोनौली सीमा से चलने वाली बसें पहले सिद्धार्थनगर जिले के खुनुआ बॉडर से होकर नेपाल सवारी भरने के लिए जाती थीं, लेकिन सीमा हैदर को नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश होने के बाद जांच अधिकारियों का यह भी मानना था कि सीमा हैदर का प्रवेश नेपाल के रास्ते भारत में खुनुआ बॉर्डर से ही हुआ था। ऐसी स्थिति में खुनुआ बॉडर होकर भारत से नेपाल आने जाने वाले टूर परमिट पर नेपाल से सवारी ढोने वाली सभी बसों पर सख्ती से रोक लगा दी गई।
खनुआ बॉर्डर पर इन प्राइवेट बसों पर रोक लगने के कारण यह सभी बसों से सोनौली सीमा होकर नेपाल से बे-रोकटोक सवारियों को ढोने का काम शुरू कर दिया गया है। बिचौलिए नेपाल के तमाम ट्रैवल एजेंसी से संपर्क कर सवारियों को इकट्ठा करने के बाद एक यात्रियों की एक लिस्ट तैयार कर प्राइवेट बसों में बैठाकर दिल्ली भेजते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नेपाल से दिल्ली चलने वाली टूर परमिट की बसें सवारी ढो रही हैं। उनके बारे में जानकारी मिली ही जल्दी कार्रवाई की जाएगी।
संजय झा, आरटीओ प्रवर्तन, गोरखपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
टूर परमिट की जो गाड़ियां नेपाल में आकर सवारी भर रही हैं, इससे संबंधित अधिकारियों ने वार्ता कर जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गणेश आर्यालय, जिलाधिकारी रूपनदेही, नेपाल
-- -- -- -- -- -- -- --