फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus service started from Paniyara to Lucknow

Maharajganj News: पनियरा से लखनऊ तक बस सेवा शुरू

Mon, 05 Aug 2024 06:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 05 Aug 2024 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from Paniyara to Lucknow
महराजगंज। पनियरा बाजार से लखनऊ के लिए सोमवार से बस सेवा शुरू हो गई। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दिलीप कसौधन ने पूजा-अर्चना करके नारियल तोड़कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस संचालित होने के बाद लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और क्षेत्र के लोगों ने बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। बस सेवा शुरू होने से लोगों को लखनऊ जाने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र 150 गांवों के लगभग दो लाख से अधिक आबादी को फायदा होगा। लोग 472 रुपये में पनियरा से लखनऊ पहुंच जाएंगे। बस सेवा शुरू होने से पनियरा क्षेत्र के मथुरा जायसवाल, पंकज तिवारी, बांकेलाल गुप्ता, संतोष जायसवाल, बालगोविंद गुप्ता, प्रमोद, प्रदीप कुमार राज ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि पनियरा से लखनऊ के लिए बस सुबह महराजगंज से चलकर पनियरा आएगी। आठ बजे सुबह पनियरा से मुजुरी, कैंपियरगंज, मेंहदावल, बस्ती अयोध्या होते हुए आलमबाग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। पहले से ही पनियरा से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा सुबह साढ़े छह बजे से संचालित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed