{"_id":"66db55c3960166609900aa54","slug":"bus-service-from-gangi-bazaar-to-district-headquarters-has-been-closed-for-two-years-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-130639-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो साल से बंद है गांगी बाजार से जिला मुख्यालय तक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो साल से बंद है गांगी बाजार से जिला मुख्यालय तक बस सेवा
Sat, 07 Sep 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गांगी बाजार से जिला मुख्यालय तक की बस सेवा पिछले दो साल से बंद है, जिससे पनियरा क्षेत्र के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण क्षेत्रीय लोगों के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। क्योंकि, उन्हें अब जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अधिक किराया खर्च करना पड़ रहा है।
गांगी बाजार से जिला मुख्यालय तक की बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को न केवल समय की हानि हो रही है, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। पहले जहां एक सामान्य बस यात्रा से उन्हें कम किराया देना पड़ता था, अब उन्हें टेंपो, ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिनका किराया काफी महंगा होता है।
बांकेलाल गुप्ता ने बताया कि बस सेवा बंद होने से हम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांगी बाजार से जिला मुख्यालय तक 39 किलोमीटर दूरी है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में करीब 40 गांवों के लोग अपने महत्वपूर्ण कामों को लेकर जिला मुख्यालय जाते हैं, लेकिन रोडवेज बस का संचालन बंद होने से काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
क्षेत्र के रोहित कुमार, दिनेश, बबलू संतोष भारती, दिलीप भारती, घनश्याम, धीरज त्रिपाठी, सिंटू मद्धेशिया, डॉ. विजय निषाद, अनुभव श्रीवास्तव आदि ने समस्या का समाधान न होने पर आक्रोश प्रकट किया। महराजगंज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बसों का संचालन कराने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
निजी वाहन का किराया
गांगी बाजार से मुजरी बाजार के लिए 30 रुपये किराया है। जबकि मुजुरी बाजार से जिला मुख्यालय तक 100 रुपये किराया है। खुटहा बाजार से जिला मुख्यालय तक 50 रुपये किराया है।