फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus accident in Pokhara, two Indian tourists in critical condition

Maharajganj News: पोखरा में बस दुर्घटना, दो भारतीय पर्यटकों की हालत गंभीर

Thu, 15 May 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in Pokhara, two Indian tourists in critical condition
सोनौली। छत्तीसगढ़ से नेपाल के पोखरा शहर घूमने आए भारतीय पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से 28 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। बाकी सामान्य घायलों को उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों और होटलों में भेजा गया है।
विज्ञापन

दुर्घटना तेज गति के कारण हुई दुर्घटनाग्रस्त बस में 28 भारतीय पर्यटक सवार थे। उनमें से एक को चरक अस्पताल और बाकी को गंडकी मेडिकल कॉलेज लाया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचे कास्की थानाध्यक्ष एसपी श्यामबाबू ओलिया ने बताया कि दो लोगों को छोड़कर सभी की हालत सामान्य है। बताया गया है कि हादसे में 65 वर्षीया रेखा साहू और 61 वर्षीय कोमल राम साहू की हालत गंभीर है, जबकि बाकी की हालत सामान्य होने पर उन्हें होटल भेजने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ से 49 लोग मंगलवार रात पोखरा भ्रमण के लिए पहुंचे। उन्होंने बुधवार की सुबह दो बसें आरक्षित कीं और पोखरा-22 के पुमिदिभुम्दी में महान महाद्वीप की मूर्ति देखने गए थे। बस में सवार यात्री प्रदीप बर्नवाल ने बताया कि यह दुर्घटना वापसी के समय हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed