{"_id":"6493508a4f21699ab300ccd4","slug":"budding-artists-will-learn-the-tricks-of-music-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-517-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवोदित कलाकार सीखेंगे संगीत के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवोदित कलाकार सीखेंगे संगीत के गुर
Thu, 22 Jun 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
लवरी कॉन्वेंट स्कूल में पांच दिवसीय भोजपुरी संस्कार गीतों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।संवाद
विश्व संगीत दिवस पर पांच दिवसीय संगीत का संस्कार शाला शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिसवा बाजार के मलवरी कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर पांच दिवसीय संगीत की संस्कार शाला का शुभारंभ हुआ। इसमें भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में विलुप्त होती संस्कार गीतों का प्रशिक्षण नवोदित कलाकारों को दिया गया।
संगीत नाटक अकादमी के सदस्य व गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया। इसके बाद शगुन गीत प्रशिक्षुओं को सिखाया गया। भोजपुरी भाषा के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन ने कहा कि संस्कार शाला में तराई क्षेत्र के कलाकारों को संस्कार गीतों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संस्कार शाला प्रतिदिन दो घंटे चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मलवरी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या शुभ्रा सिंह जायसवाल ने किया। इस दौरान ममता जायसवाल, डॉ. अमरचंद श्रीवास्तव, उमाशंकर जायसवाल, ढोलक वादक विजय पांडेय आदि मौजूद रहे।