फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bridge on Danda river will be built with Rs 10 crore, traffic will be easy

Maharajganj News: 10 करोड़ रुपये से बनेगा डंडा नदी पर पुल, आवागमन होगा सुगम

Sat, 21 Sep 2024 07:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Sep 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Bridge on Danda river will be built with Rs 10 crore, traffic will be easy
डंडा नदी का पुराना पुल। 
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे डंडा नदी पर पुराने पुल से 15 मीटर की दूरी पर एक नया पुल बनेगा। इस पर 1092.98 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन ने 546.49 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया है। पुल बनने से करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा। पुल निर्माण, पहुंच मार्ग के अलावा सुरक्षात्मक कार्य के साथ भूमि अधिग्रहण होगा। सेतु निगम ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बदलते महराजगंज की तस्वीर के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र में विकास हो रहा है। पुल निर्माण के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए शासन ने बजट अवमुक्त कर दिया है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के अंदर जरूरी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुल के दूसरे छोर पर हरदीडाली चौराहे और खनुआ चौराहे पर नौतनवा, पुरैनिहा, जारा आदि गांव के लोग किराना, कृषि बीज भंडार, साइकिल, कपड़ा, मोबाइल, हार्डवेयर, कारपेंटर, मेडिकल स्टोर आदि दुकान संचालित करते हैं। इस रास्ते से प्रतिदिन लगभग हजारों लोग आते-जाते रहते हैं। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस पुल से भारत नेपाल दोनों देशों के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


करीब 23 साल पहले बना था पुराना पुल
भारत नेपाल सीमा पर नौतनवा-खनुआ मार्ग पर डंडा नदी पर बने पुराने पुल का शिलान्यास 16 जनवरी 1995 को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था जिसका चार फरवरी 2001 को पुल का लोकार्पण पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने किया था। लोग बताते हैं कि गुजरे वक्त में जब पुल नहीं बना था तो हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ गांव अलग सा लगाता था, लेकिन पुल बनने के बाद लोग सीधे शहर से जुड़ गए। लोगों के रहने सहन में अंतर देखने को मिला। पुल बनने से जमीन का मूल्य बढ़ गया। इस क्षेत्र में ईंट भट्ठे तीन हो गए। भारत नेपाल सीमा के किनारे होने के कारण हरदीडाली, खनुआ बाजार की तरह दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के इन गांवों के लोगों का भी होता है आवागमन
इस रास्ते नेपाल के मकरी, दुर्गवलिया, बेथरी, शिवपुर, मर्यादपुर, नौड़िहवा, तेलड़िहवा, हाटी बनगाई, बरेवा, छपिया, लुंबिनी, खुनगाई आदि गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है। इधर से होकर गौतमबुद्ध एयरपोर्ट भैरहवा भी जा सकते हैं। नया सेतु का निर्माण होने से आवागमन और सुगम होगा रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने जताया आभार
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जनपद महराजगंज के नौतनवा-खानुआ मार्ग के डंडा नदी पर सेतु बनाने के लिए राशि मंजूर किए जाने पर राज्यपाल का आभार प्रकट किया। उधर, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने बताया कि नौतनवा-खनुआ मार्ग स्थित डाडा नाले पर पुल बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश, प्रदीप सिंह, गोपाल चौधरी, बाबूराम यादव, मनोज साहनी, मक्खन लाल ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed