{"_id":"668966434a3a86636a0d718d","slug":"bridge-incomplete-villagers-protested-against-construction-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-126192-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुल अधूरा, निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुल अधूरा, निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध
Sat, 06 Jul 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के इटहिया स्थित मिनी बाबा धाम के रूप में प्रसिद्ध शिव मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर अधूरे पुल के निर्माण को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। सावन शुरू होने से पहले काम पूरा कराने की मांग की।
ग्रामीण श्याम बिहारी लाल सहानी, कपिल देव कुशवाहा, रुद्रदेव द्विवेदी, सुरेश यादव, रामबचन नेता, संगम पांडेय, मुन्ना गिरी, बृजलाल कुशवाहा, गुड्डू कन्नौजिया ने बताया कि अमड़ी से इटाहिया मुख्य मार्ग स्थित गंडक नदी की शाखा पर चार माह पहले पुराने चार मीटर पुल को तोड़कर नया 10 मीटर का पुल बनाया जा रहा है। ठेकेदार ने दीवार चलाकर छोड़ दी है। पुल पर छत की ढलाई नहीं की गई है। इससे परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि 22 जुलाई से इटाहिया में सावन का मेला शुरू हो जाएगा। अमड़ी पुल से होकर आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के पूरब गेट पर आने के लिए यही मुख्य मार्ग है। जहां से लोग पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल नहीं बनने से मेला प्रभावित होगा। उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि अधूरे पुल निर्माण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। बरसात के कारण कार्य बाधित है। संबंधित जिम्मेदारों ने जल्दी ही पुल निर्माण पूरा करने की बात कही है।