फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bridge hanging due to lack of money

Maharajganj News: धन की कमी से लटका पुल, समस्याओं से जूझ रहे लोग

Thu, 25 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
bridge hanging due to lack of money
सक्सेना नगर से अमरूतियां को जोड़ने वाले बलिया नाले के पास अर्धनिर्मित पुल से जाते लोग।संवाद
नगर पालिका को कराना है पुल का निर्माण
विज्ञापन

अमरुतिया व पंतनगर वासियों को होती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के सक्सेना नगर वार्ड को अमरूतिया व अन्य वार्डों से जोड़ने वाला पुल धन की कमी से अब तक पूरा नहीं हो सका है। इससे अमरुतिया व पंतनगर के वार्डवासियों को सक्सेना नगर व रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि पुल का निर्माण पूरा हो जाए तो न सिर्फ लोगों को बस स्टेशन व वार्डों मेें पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि डेढ़ किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी।
नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इनमें से चार वार्ड बलिया नाला पुल के पूरब तरफ है। 21 वार्ड पुल के पश्चिम तरफ। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर से गुजरे पुल को छोड़ दिया जाए तो नगर में कोई भी ऐसा रास्ता नहीं है जो दोनों छोर को एक-दूसरे से जोड़ सके। अमरूतिया के लोगों की राह आसान करने के लिए वर्ष 2021 में बलिया नाला पुल पर लोहे के पुल के निर्माण की नगर पालिका बोर्ड ने मंजूरी दी थी। राज्य वित्त की धनराधि से काम भी शुरू हो गया था। धन की कमी आड़े आने के बाद एप्रोच व लोहे के पुल आदि का निर्माण ठप हो गया। निर्माण पूरा न होने से एक छोर से दूसरे छोर पर जाने वाले लोगों को कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

...
नाले की सफाई नहीं, ऊफनाने पर बंद होगा आवागमन
बीस दिनों बाद मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद है। नगर पालिका की ओर से अब तक नगर क्षेत्र में पड़ने वाले बलिया नाला पुल की सफाई नहीं कराई गई है। बरसात के मौसम में नाला के ऊफनाने पर आवागमन बंद हो सकता है। नाला ऊफनाने के बाद लोहे की सीट से छह से सात फीट ऊपर तक पानी का बहाव होता है। पंतनगर के रहने वाले रवींद्र कुमार ने बताया कि यदि पुल को बना दिया जाए तो एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने मेंं समय की बचत होगी। सक्सेना नगर के आदित्य यादव ने बताया कि पुल का निर्माण हो जाए तो पैदल, साइकिल व दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किल कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
28 लाख रुपये की लागत से बनना है पुल
नगर पालिका से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य वित्त की धनराशि से बनने वाले इस पुल की लागत करीब 28 लाख रुपये है। अब तक इस कार्य में धन की उपलब्धता के आधार पर 19 लाख रुपबे खर्च किए जा चुके हैं।
...
कोट
पुल के निर्माण को पूरा कराने मेें धन की कमी बाधा बन रही है। धन मिलने के बाद पुल का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed