फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Breast cancer screening will be conducted at the district hospital.

Maharajganj News: जिला अस्पताल में होगी स्तन कैंसर की जांच

Fri, 26 Jun 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Breast cancer screening will be conducted at the district hospital.
मेमोग्राफी मशीन के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति
विज्ञापन

महराजगंज। स्तन कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला अस्पताल में ही स्तन कैंसर की जांच हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने मेमोग्राफी मशीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। जल्द मशीन अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगा।
एक सर्वे के मुताबिक देश में हर 28 में से एक महिला स्तन कैंसर से पीड़ित हो रही है। शहरी क्षेत्र में यह अनुपात 22 में से एक और ग्रामीण में 60 महिलाओं में एक को होने की आशंका है। स्तर कैंसर का अर्ली स्टेज पता करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन से मेमोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव भेजा था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया है। जल्द मशीन अस्पताल को उपलब्ध हो जाएगी। महिला में स्तन कैंसर का लक्षण मिलते ही मशीन से जांच कर उसकी पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन


महिलाओं को भागदौड़ से मिलेगी राहत
यह सुविधा जिले में न होने के कारण महिलाओं को इधर-उधर दौड़ लगाना पड़ता था। इसके चलते समय के साथ-साथ उनके पैसे की भी बर्बादी होती थी। जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेमोग्रामी मशीन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जल्द ही मशीन अस्पताल को मिल जाएगा। मशीन उपलब्ध होते ही उसे शिफ्ट कर जांच शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए सर्जन या चेस्ट फिजिशियन को नोडल बनाया जाएगा। उनकी देखरेख में स्तन कैंसर की जांच होगी।
- डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed