फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Break the lock of the house and steal the jewellery.

Maharajganj News: घर का ताला तोड़कर जेवरात उड़ाए

Fri, 07 Jun 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
Break the lock of the house and steal the jewellery.
नौतनवा। नगर के महेंद्र नगर वार्ड में एक घर का ताला तोड़कर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा कस्बा के वार्ड नंबर 13 महेंद्र नगर निवासी शशिकला सहानी दो दिन पूर्व नेपाल में अपनी बहन के घर गईं थीं। घर पर उनका छोटा बेटा प्रिंस था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर में ताला बंदकर सोनौली स्थित अपने ननिहाल चला गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे जब घर आया तो घर का ताला टूटा हुआ था और समान बिखरा हुआ था। उसने अपनी मां को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शशिकला सहानी ने देखा तो बाक्स में रखा जेवर गायब थे और समान बिखरा पड़ा था उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed