फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brack the lock theft jewelery with cash

घर का ताला तोड़कर जेवर समेत नगदी चोरी

Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brack the lock theft jewelery with cash
दिनदहाड़े घर का चैनल का ताला तोड़कर जेवर समेत नकदी चोरी
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े लगभग तीन बजे घर का ताला तोड़कर जेवर समेत नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अड्डा बाजार चौकी पुलिस जांच- पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के लारी चौराहे के निकट नहर रोड पर शोभई पासवान के घर में बाइक सवार दो युवकों ने चैनल का ताला तोड़कर घर में घुस कर बाक्स में रखे झुमकी, मंगल सूत्र और पैंतीस हजार नकदी चुरा ले गए। शोभई पासवान ने बताया कि वह पत्नी कलावती को लेकर अड्डा बाजार समान खरीदने गए थे। एक घंटे बाद जब बाजार करके लौटे तो चैनल का ताला टूटा था। जब अंदर घुसे तो देखा कि बाक्स खुला था उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान पति जीत बहादुर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक आए और बाइक घर के पास रोड के बगल में खड़ी किए । एक बाइक पर था और दूसरा घर के अंदर घुसकर चोरी कर बाहर आया और दोनों बाइक से खोरिया बाजार की तरफ चले गए। प्रधान पति उन्होंने तत्काल अड्डा बाजार चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने मामले की जांच करने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed