फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boyfriend tried to kill himself in front of girlfriend in Nautanwan of Maharajganj

प्रेमिका की ना सुन खोया आपा: युवक का वहशीपन देख लड़की रह गई दंग, फिर जख्मी हाल में प्रेमी पहुंचा अस्पताल

Fri, 30 Sep 2022 04:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Sep 2022 04:32 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां युवक का एक युवती से प्रेम हो गया। युवक मुंबई में रहकर काम करता है। वह परिजनों को बगैर बताए अपनी प्रेमिका से मिलने कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चला गया।

विज्ञापन
Boyfriend tried to kill himself in front of girlfriend in Nautanwan of Maharajganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र के एक गांव में आई युवती से उसका कथित प्रेमी शुक्रवार को मिलने पहुंच गया। वहां जाकर अपनी प्रेमिका से साथ चलने के लिए कहा, जब उसने इनकार कर दिया तो युवक ने ब्लेड से अपना गला काटने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां युवक का एक युवती से प्रेम हो गया। युवक मुंबई में रहकर काम करता है। वह परिजनों को बगैर बताए अपनी प्रेमिका से मिलने कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चला गया।
विज्ञापन


जब वहां युवक ने प्रेमिका को नहीं देखा तो वह लोगों से पता किया, जब उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका अपने माता-पिता के साथ नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव रिश्तेदारी में गई है, तो प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने गुरुवार की रात वहां भी पहुंच गया, लेकिन उसे वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार सुबह युवक दुबारा गांव में प्रेमिका से मिलकर साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। उसके बाद प्रेमी युवक ब्लेड से अपना गला काटने लगा। यह देख चीख-पुकर मच गई। उसे पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि युवक का इलाज के लिए सीएचसी नौतनवां में भर्ती कराया गया। युवक के परिजन भी आए हैं। दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed