{"_id":"6336cccba2fe3036711fc566","slug":"boyfriend-try-to-killed-girlfriend-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की ना सुन खोया आपा: युवक का वहशीपन देख लड़की रह गई दंग, फिर जख्मी हाल में प्रेमी पहुंचा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की ना सुन खोया आपा: युवक का वहशीपन देख लड़की रह गई दंग, फिर जख्मी हाल में प्रेमी पहुंचा अस्पताल
Fri, 30 Sep 2022 04:32 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Sep 2022 04:32 PM IST
सार
सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां युवक का एक युवती से प्रेम हो गया। युवक मुंबई में रहकर काम करता है। वह परिजनों को बगैर बताए अपनी प्रेमिका से मिलने कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के नौतनवां क्षेत्र के एक गांव में आई युवती से उसका कथित प्रेमी शुक्रवार को मिलने पहुंच गया। वहां जाकर अपनी प्रेमिका से साथ चलने के लिए कहा, जब उसने इनकार कर दिया तो युवक ने ब्लेड से अपना गला काटने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां युवक का एक युवती से प्रेम हो गया। युवक मुंबई में रहकर काम करता है। वह परिजनों को बगैर बताए अपनी प्रेमिका से मिलने कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल चला गया।
विज्ञापन
जब वहां युवक ने प्रेमिका को नहीं देखा तो वह लोगों से पता किया, जब उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका अपने माता-पिता के साथ नौतनवां थाना क्षेत्र के एक गांव रिश्तेदारी में गई है, तो प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने गुरुवार की रात वहां भी पहुंच गया, लेकिन उसे वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि शुक्रवार सुबह युवक दुबारा गांव में प्रेमिका से मिलकर साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। उसके बाद प्रेमी युवक ब्लेड से अपना गला काटने लगा। यह देख चीख-पुकर मच गई। उसे पुलिस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि युवक का इलाज के लिए सीएचसी नौतनवां में भर्ती कराया गया। युवक के परिजन भी आए हैं। दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चल रही है।