फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boy and girl absconding from home found, married in temple

Maharajganj News: घर से फरार युवक-युवती बरामद, मंदिर में रचाई शादी

Sat, 27 Apr 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl absconding from home found, married in temple
-थाने पहुंचे परिजनों ने किया समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। बृहस्पतिवार की देर रात प्रेमी युगल फरार हो गए। शुक्रवार को दोनों शादी के लिए मंदिर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और परिजनों को सूचना दी। दोनों पक्ष की सहमति पर बनैलिया मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई।


जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम संबंध हो गया था। युवती के माता-पिता की पांच वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। युवती का एक भाई है जो चाचा के साथ मुंबई रहता है। युवती अपने ननिहाल में युवक के गांव पर रहती थी। बाद में युवती अपने घर पर चाचा के साथ रहने लगी। बृहस्पतिवार की रात दोनों घर से फरार हो गए। खोजबीन करने पर भी दोनों का पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह दोनों मंदिर पहुंचे और शादी करने की बात करने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो युवक ने घर से भागने की बात बताई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और दोनों को थाने ले गई। परिजन थाने पर पहुंचे तो युवती के चाचा ने युवती को घर ले जाने से मना कर दिया और कार्रवाई की मांग की। दोनों शादी पर अड़े रहे। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद सगे संबंधियों और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बनैलिया मंदिर में शादी करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि दोनों के परिजनों ने समझौते के बाद दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed