फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bowed to Vidyadayini Maa Saraswati and sought blessings of Vidya.

Maharajganj News: विद्यादायिनी मां सरस्वती को नमन कर विद्या का आशीर्वाद मांगा

Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bowed to Vidyadayini Maa Saraswati and sought blessings of Vidya.
महराजगंज। वसंतोत्सव पर सोमवार को हवन-पूजन संग मां सरस्वती की पूजा की गई। लोग पीले परिधान में दिखे। घरों व मंदिरों में गेंदा के पीले फूलों से सजावट की गई। बच्चों ने विद्यादायिनी मां सरस्वती को नमन कर विद्या का आशीर्वाद मांगा। विद्यालयों में बच्चों ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजाकर मंगल कामना की।
विज्ञापन

पनियरा ब्लाॅक के ग्रामसभा में आयोजित तीन दिवसीय मेला बसंत पंचमी के पावन पर्व पर भगवान श्री विष्णु की पूजा के साथ शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाला यह मेला न केवल जीवन जीने की कला सिखाती है बल्कि आपसी सौहार्द को बढ़ावा भी देता है। मंगलवार दोपहर 12 बजे केन यूनियन घुघली की ओर से ग्रुप कांफ्रेस किया जाएगा।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के रामहर्ष इंटरमीडिएट काॅलेज, राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज बाली, ओमप्रकाश महाविद्यालय बहुआर कला, राजेंद्र प्रसाद तारा चंद महाविद्यालय, रामभोली कन्या इंटरमीडिएट काॅलेज, रामसमुख दास इंटरमीडिएट काॅलेज, ज्ञान भारती इंटरमीडिएट काॅलेज सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर सरस्वती पूजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय राजीव गांधी शिक्षा महाविद्यालय पैसिया ललाइन, लक्ष्मीपुर में विद्या की देवी मां शारदे की पूजा हुई। प्रबंधक डाॅ. अजीत मणि त्रिपाठी ने पूजा किया। सरदार पटेल इंटर काॅलेज सोंधी लक्ष्मीपुर में डाॅ. ओमप्रकाश चौधरी, भागीरथी कृषक महाविद्यालय में प्रबंधक संजीव राय, मुंशीलाल आदर्श इंटर काॅलेज में प्रबंधक अशोक जायसवाल एवं माडर्न एकेडमी सहित अन्य शैक्षणिक व गैर सैक्षणिक संस्थानों में वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई।
बागापार प्रतिनिधि के अनुसार, अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार में बच्चों की ओर से प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। ऋतु, श्रेया एवं सिद्धि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। मातारानी रुमाली देवी महिला पीजी कॉलेज नदुआ बाजार में बसंत पंचमी व सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती पर मां सरस्वती व निराला जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात उनका स्मरण करते हुए सभी ने उन्हें नमन किया।
--------------
प्रकृति के बदलाव का उत्सव
महराजगंज (वि.)। हेरीटेज इंटरनेशनल स्कूल बैकुंठपुर में वसंत पंचमी के मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां सरस्वती की पूजा कर गुणगान और जाप किया। काफी लोगों ने वसंती वस्त्र भी पहने। प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने बताया कि पर्व नई फसल और प्रकृति के बदलाव का उत्सव भी है। इस मौसम में सरसों के पीले फूल, आम के पेड़ों पर नई बौर, और गुलाबी ठंड पूरे वातावरण को आनंदमय बना देती है। प्रबंधक डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया कि माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को देवी सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष वसंत पंचमी मनाई जाती है।
---------------------
बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन किया गया

नौतनवा (वि.)। वसंत पंचमी के मौके पर नौतनवा कस्बे के राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ सरस्वती पूजन किया गया। इसमें कॉलेज के शिक्षक एवं छात्र छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजा अर्चना किया। पंडित अमित त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान संस्था के प्राचार्य डॉ शोभा राम साहू को मां सरस्वती का पूजन करवाया। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया। इस मौके पर छाया राठौर साहू, हरेंद्र प्रसाद, शनि श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, आरजू खान, तस्नुम प्रवीन, निशा गुप्ता मौजूद रहे।

-------------------
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
निचलौल (वि.)। शहर स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को सरस्वती पूजा तथा दसवीं और बारहवीं के छात्रों का विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार अमित सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक जीएन त्रिपाठी की ओर से वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजन-अर्चन किया गया। फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बच्चों को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी। मुख्य अतिथि तहसीलदार अमित सिंह ने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कारों से बच्चों में भेदभाव की भावना समाप्त होती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रदीप पांडेय ने की। इस दौरान आनंद त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, सुशील ओझा, अमित मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed