फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Both vultures died due to heat stroke.

Maharajganj News: लू लगने से हुई थी दोनों गिद्धों की मौत

Wed, 29 Apr 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Both vultures died due to heat stroke.
वन विभाग के चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद की पुष्टि
विज्ञापन

परसामलिक। मधवलिया रेंज अंतर्गत परसामलिक के झिंगटी एसएसबी कैंप के पास सोमवार की सुबह आसमान से गिरे दो गिद्धों की मौत लू लगने से हुई थी। वन विभाग की ओर से गठित चिकित्सकों की विशेष जांच टीम ने यह तथ्य स्पष्ट किया है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब दस बजे दो गिद्ध उड़ते हुए अचानक धरती पर गिरे और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। डॉ दिलीप कुमार और वीके सिंह ने प्रथम दृष्टया की जांच कर बताया कि अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने और पानी की कमी के चलते गिद्धों के शारीरिक अंग ने काम करना बंद कर दिया था। चिकित्सकों ने बताया कि तापमान अधिक पड़ने से इन पक्षियों के शरीर में पानी की कमी हो गई थी। पानी की कमी के फलस्वरूप उनके फेफड़ों और हृदय जैसे महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
विज्ञापन


मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत भास्कर ने बताया कि जंगलों में पानी के स्रोतों को भरने और वन्यजीवों को गर्मी से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही रेंज के अन्य क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि गर्मी के प्रभाव से अन्य जीवों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed