{"_id":"69557375b79361629d033d6a","slug":"border-alert-for-new-year-and-republic-day-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168073-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नववर्ष और गणतंत्र दिवस को लेकर सरहद पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नववर्ष और गणतंत्र दिवस को लेकर सरहद पर अलर्ट
विज्ञापन
एसएसबी व पुलिस कर रही संयुक्त चेकिंग, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात
सोनोली। नववर्ष और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल की खुली सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चौकसी बढ़ा दी गई है। साथ ही पगडंडी व नाकों पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है।
सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात है। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी की विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है। सीमावर्ती गांवों के लोग आने-जाने के लिए मुख्य रास्ते के अलावा पगडंडी का भी इस्तेमाल करते हैं। इसको लेकर एजेंसियों को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए है। बुधवार की दोपहर तक नववर्ष के पूर्व भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। आशंका है कि इनकी आड़ लेकर देशविरोधी तत्व कभी भी घुसपैठ कर सकते हैं। इसके मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। नेपाल से आने वाले हर एक वाहनों की जांच की जा रही है। नववर्ष पर स्थानीय पुलिस उत्पात मचाने वाले लोगों पर भी नजर रख रही है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि नववर्ष और गणतंत्र दिवस को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। भारत-नेपाल की सभी सीमा, पगडंडी नाकों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वालों की सघनता से तलाशी ली जा रही है। होटल लॉज सार्वजनिक स्थल और मंदिर पर अतिरिक्त पुलिस लगाई गई है।