{"_id":"65d6538ff170b1ffc70ba4b4","slug":"books-will-be-in-the-hands-of-children-from-the-first-day-of-the-new-session-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116280-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए सत्र के पहले दिन से बच्चों के हाथों में होंगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए सत्र के पहले दिन से बच्चों के हाथों में होंगी किताबें
Thu, 22 Feb 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के हाथों में नए सत्र के पहले दिन से ही किताबें होंगी। जिले में लगभग सभी किताबें पहुंच गईं हैं, जो बाकी हैं वह भी मार्च के पहले सप्ताह तक आ जाएंगी। इन किताबों को जल्द ही बीआरसी के माध्यम से स्कूलों में भेज दिया जाएगा।
जिले में 1724 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें प्राथमिक 1060, पूर्व माध्यमिक 252 और 412 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। जिनमें करीब दो लाख नौ हजार बच्चे अध्ययनरत हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि पांच साल पूर्व कॉन्वेंट की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षा सत्र अप्रैल से लागू हुआ है, लेकिन अब तक किताबें पुराने ढर्रे से आ रही थीं। इससे अगस्त, सितंबर तक भी सभी बच्चों के पास तक किताबें नहीं पहुंच पाती थीं। नए सत्र से पहली बार किताब आपूर्ति करने वाली संस्था समय से किताबें पहुंचाने में जुट गई है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में अध्ययनरत करीब दो लाख दस हजार बच्चों का डाटा शासन को भेजा गया था।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
विज्ञापन