फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bomb blast in Nepal, three dead including inspector

बम विस्फोट में इंस्पेक्टर समेत तीन की मौत, तीन की हालत गंभीर

Sat, 14 Dec 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bomb blast in Nepal, three dead including inspector
नेपाल में बम विस्फोट, इंस्पेक्टर समेत तीन की मौत
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के धनुषा जिले के महेंद्र नगर बाजार स्थित एक घर के शौचालय में शुक्रवार देर शाम हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक पुलिस इंस्पेक्टर, व्यापारी और उनके पुत्र की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है।

धनुषा के जिलाधिकारी प्रदीप राज कंडेल ने बताया कि व्यापारी राजेश्वर शाह के घर के शौचालय में बम रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर महेंद्र नगर पुलिस के इंस्पेक्टर अमीर दहाल व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। सामानों को हटाने के प्रयास में बम विस्फोट हो गया जिससे इंस्पेक्टर, व्यापारी राजेश्वर शाह और उनके पुत्र आनंद शाह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हैं जिनका नाम पता नहीं चल सका। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लोगों का मानना है कि राजेश्वर शाह बड़े व्यापारी थे, उनकी हत्या के लिए बम रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed