फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of middle-aged man found blood-soaked and semi-naked.

Maharajganj News: अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, परिवार से रहता था अलग-सिर पर चोट के निशान

Tue, 14 Jul 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2026 01:37 AM IST
सार

सोमवार को भोर में राजेंद्र नगर वार्ड स्थित रेलवे ढाला के पास कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान मार्ग पर ही एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से शव की शिनाख्त कराई तो शव की पहचान राकेश भारती (50) निवासी बरवाभोज के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Body of middle-aged man found blood-soaked and semi-naked.
नौतनवा में शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़ एवं जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस।  

विस्तार

राजेंद्र नगर वार्ड स्थित रेलवे ढाला के पास सोमवार के तड़के अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ एक अधेड़ का शव मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को भोर में राजेंद्र नगर वार्ड स्थित रेलवे ढाला के पास कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान मार्ग पर ही एक अधेड़ व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से शव की शिनाख्त कराई तो शव की पहचान राकेश भारती (50) निवासी बरवाभोज के रूप में हुई। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बताया गया कि मृतक राकेश भारती नौतनवा कस्बे में ही किसी कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे और अपनी पत्नी व चारों पुत्रों से अलग रहकर अपना गुजर-बसर करते थे। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान और सड़क पर पसरे खून को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत शराब के नशे में सिर के बल गिरने से प्रतीत हो रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed