फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of innocent girl who went out to play found in pond in the morning.

Maharajganj News: खेलने निकली मासूम का सुबह पोखरे में मिला शव

Fri, 19 Jun 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Body of innocent girl who went out to play found in pond in the morning.
बुधवार की शाम में लापता बालिका को लेकर मचा रहा कोहराम
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित में बुधवार की शाम खेलने निकली मासूम आफरीन (7) पुत्री रियाज का शव बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पोखरे में मिला। परिजन रात भर बच्ची को ढूंढते रहे। सुबह शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, आफरीन बुधवार की शाम करीब छह बजे खेलने के लिए घर से निकली थी। रात करीब आठ बजे तक जब आफरीन वापस नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। देर रात तक तलाशने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने इसके बाद नात-रिश्तेदारों से भी जानकारी ली, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने गांव के पोखरे में बालिका का शव उतराया देखा। इसकी सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भिटौली पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि बालिका खेलते समय नहाने के लिए पोखरे में उतरी और गहरे पानी में चली गई। एसओ सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश रहते हैं पिता
बताया जा रहा है कि पिता रियाज विदेश में रहकर काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी, दो बेटा और एक बेटी घर पर रहती थी। बालिका पोखरे के पास स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती थी। बच्ची की मौत से मां रो-रोकर बेहोश हो जा रही है। वहीं गांव में भी मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed