{"_id":"6a323ed4959b0dac4102f057","slug":"body-of-anil-sahani-found-hanging-from-a-noose-at-the-canal-regulator-in-barwa-digambar-village-maharajganj-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नहर रेगुलेटर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या...? जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहर रेगुलेटर पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या...? जांच कर रही पुलिस
Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
सार
बरवा दिगम्बर निवासी अनिल साहनी (30 वर्ष) पुत्र ढोढई साहनी का शव गांव के समीप स्थित नहर रेगुलेटर पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह करीब 6 बजे घटना की सूचना पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा दिगम्बर में बुधवार सुबह एक युवक का शव नहर पर बने रेगुलेटर से फंदे के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले को संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक टीम से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरवा दिगम्बर निवासी अनिल साहनी (30 वर्ष) पुत्र ढोढई साहनी का शव गांव के समीप स्थित नहर रेगुलेटर पर कपड़े के फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह करीब 6 बजे घटना की सूचना पुलिस को दूरभाष के माध्यम से दी गई। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
मृतक अपने पीछे पत्नी बबिता देवी (28 वर्ष) तथा दो पुत्र आदित्य (9 वर्ष) और देव (7 वर्ष) को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वहीं क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।