{"_id":"6676d5a6bd1f2cfb350b0914","slug":"body-of-a-teenage-girl-who-had-left-her-home-in-siddharthnagar-was-found-floating-in-budhi-rapti-the-next-day-2024-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर से एक दिन पहले शाम को निकली थी भैंस चराने, अगले दिन सुबह नदी में तैरती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर से एक दिन पहले शाम को निकली थी भैंस चराने, अगले दिन सुबह नदी में तैरती मिली लाश
Sat, 22 Jun 2024 07:16 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 22 Jun 2024 07:16 PM IST
सार
परिजन के अनुसार शुक्रवार को संगीता भैंस चराने गई थी। शाम होते ही भैंसे अपने से ही घर तक आ गई, लेकिन संगीता कहीं नही दिखी। घर वाले उसे नदी तक ढूंढने गए इस बीच काफी रात हो गई। संगीता का कहीं कुछ पता नही चला तो अनहोनी की आशंका के बीच थक हारकर परिजन घर लौट आए।
विज्ञापन
नदी(सांकेतिक)
विस्तार
थाना क्षेत्र में बह रही बूढ़ी राप्ती नदी में शनिवार की सुबह एक किशोरी का उतराता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव दिखने की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत किशोरी की पहचान कस्बा के कृष्णानगर वार्ड निवासी बेचन यादव की 15 वर्षीय पुत्री संगीता यादव के रुप में हुई है।
विज्ञापन
परिजन के अनुसार शुक्रवार को संगीता भैंस चराने गई थी। शाम होते ही भैंसे अपने से ही घर तक आ गई, लेकिन संगीता कहीं नही दिखी। घर वाले उसे नदी तक ढूंढने गए इस बीच काफी रात हो गई। संगीता का कहीं कुछ पता नही चला तो अनहोनी की आशंका के बीच थक हारकर परिजन घर लौट आए।
विज्ञापन
प्रतिदिन की भांति मछुआरों ने शुक्रवार को भी बूढ़ी राप्ती नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। शनिवार की सुबह मछुआरे जाल निकाल रहे थे तो संगीता का शव भी जाल में फंसकर बाहर निकल आया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसओ रोहित उपाध्याय फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच किया। बताया कि प्रथम दृष्टया डूबने से मृत्यु का लग रहा है़। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।
विज्ञापन