{"_id":"6a29c0ffec781e84660ed205","slug":"body-found-in-the-13-4-canal-identified-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179010-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेरह चार नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेरह चार नहर में मिले शव की हुई शिनाख्त
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायणी गंडक नदी की 13/4 नहर में मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति का शव उतराया मिला था। बुधवार को उसकी पहचान नेपाल के नागरिक के रूप में हुई है। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को कुछ ग्रामीणों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। बुधवार को सुबह नेपाल के कुछ लोग आकर शव की पहचान की।
मामले में थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि शव की पहचान बिरेंद्र कोहार पुत्र दिवंगत भभूति कोहार निवासी प्रतापपुर -5 धरमौली थाना बेलाटारी जिला नवल परासी लुंबिनी नेपाल के रूप में हुई।