{"_id":"632618b2df888b6b4f3561ba","slug":"board-s-approval-to-build-park-and-clock-house-on-old-tehsil-land-maharajganj-news-gkp450853487","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी तहसील भूमि पर पार्क व घंटा घर बनाने को बोर्ड की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी तहसील भूमि पर पार्क व घंटा घर बनाने को बोर्ड की मंजूरी
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
फोटो
- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में विभिन्न बिंदूओं पर हुई चर्चा, विस्तारित क्षेत्रों में पथप्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की होगी कवायद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सक्सेना चौक पर स्थित तहसील के पुराने भूमि पर पार्क एवं घंटाघर बनाने को नगर पालिका बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके बनने से जहां लोगों को सुबह-शाम टहलने व घूमने की जगह मिल जाएगी, वहीं चौराहे की रौनक भी बढ़ जाएगी। साथ ही नगर के विभिन्न वार्डों व विस्तारित क्षेत्र में विकास परक कार्य कराए जाएंगे। पालिका की ओर से 100 केवीए का जनरेटर भी खरीदा जाएगा।
यह निर्णय शनिवार को दोपहर बाद पालिका सभागार में हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में लिया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि निकाय के विकास पर शासन का जोर है। पालिका के विकास की दिशा में हरसंभव पहल की जाएगी। अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास की दिशा में नियमित रुप से पहल की जा रही है। सभासदों की ओर से विकास के लिए जो भी सुझाव दिए गए हैं उसे भी अमल में लाया गया है। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पालिका के विकास की दिशा में सभी को मिलकर कार्य करना होगा। इससे पूर्व पिछली कार्यवाही की पुष्टि को कार्यालय अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने पढ़कर सुनाया। इस दौरान सिद्धार्थनाथ शुक्ला, रामप्रीत, राजकुमार वर्मा, अमितेश गुप्ता, राजीव कुमार, मुरली मनोहर, ईश्वरचंद, रामबेलास यादव, उर्मिला देवी, महेंद्र गुप्ता आदि सभासदों ने भी समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया।
---------------------------------------
अभियान चलाकर समाप्त होगी चिउरहां स्कूल की गंदगी
नगर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउरहां में व्याप्त गंदगी को अभियान चलाकर दूर किया जाएगा। यहां पर विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए बोर्ड ने मंजूरी दी। चिउरहां में खाद गड्ढा की सरकारी भूमि का सीमांकन कराए जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
------------------------------------
वार्डों में पथप्रकाश व सफाई पर होगा जोर
पालिका बोर्ड की बैठक में वार्ड के पथप्रकाश व सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात कही गई। पालिका के विस्तारित सीमा में स्ट्रीट लाइट खरीदे जाने पर भी मुहर लगी। मऊपाकड़ वाड्र में स्थित मंगलवार वाली बाजार का नामकरण किए जाने पर भी चर्चा हुई।