{"_id":"6609de4ec49b50664f081c64","slug":"bmt-cricket-academy-defeated-maharajganj-police-maharajganj-news-c-206-1-go11002-119014-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने महराजगंज पुलिस को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने महराजगंज पुलिस को हराया
Mon, 01 Apr 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। रविवार को जिला स्टेडियम में क्रिकेट मैच बीएमटी क्रिकेट अकादमी व महाराजगंज पुलिस के बीच खेला गया। इसमें बीएमटी ने महराजगंज पुलिस की टीम को पराजित किया।
कोच अतुल मणि ने बताया कि महराजगंज पुलिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। महराजगंज पुलिस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 134 रन बनाए। जिसमें देवेश ने 46 गेंद में 57 रन बनाए, अमित ने 45 गेंद में 44 रन बनाए और प्रकाश ने चार गेंद में चार रन बनाए। बीएमटी क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करने आए करन ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिया। सत्यम ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिया और आदित्य पांडेय ने दो ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिया। बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने 15.1 ओवर में चार विकेट खोकर 136 रन बनाए जिसमें दिव्यांश ने 16 गेंद में 21 रन बनाए, आदित्य वर्मा ने 37 गेंद में 40 रन बनाए और अंचल ने 14 गेंद में 17 रन बनाए। महाराजगंज पुलिस की तरफ से गेंदबाजी करने आए कृष्ण ने तीन ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिया और मनीष ने दो ओवर में 14 रन देकर एक विकेट लिया। मैच बीएमटी क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से जीता।