फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   blood donation

रक्तदान किया तो बीमारी का पता चला

Sun, 28 Feb 2021 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
blood donation
रक्तदान किया तो बीमारी का पता चला
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान को पहुंचे 13 लोगों में मिली बीमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में वर्ष 2020 में 13 ऐेसे लोगों ने रक्तदान किया जो गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। रक्तदान करने के बाद जब रक्त की जांच की गई तो बीमारियों का पता चला। ये लोग
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रक्तदान के बाद रक्त की संपूर्ण जांच की जाती है। वर्ष 2020 में जिले 13 ऐेसे लोगों ने रक्तदान किया जो विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे। नमूना संग्रह के बाद की जांच में हेपेटाइटिस बी के नौ, एचआईबी के तीन और सिफलिस का एक केस आया। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में जांच के दौरान मिलने वाले ऐसे रक्त को तुरंत नष्ट कर दिया जाता है। जांच के बाद संबंधित मरीजों को सूचना भेजकर उपचार की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

संक्रामक बीमारी है हेपेटाइटिस बी
वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि हेपेटाइटिस बी एक संक्रामक बीमारी है। रक्त की जांच से इसका पता चलता है। इसका प्रभाव लीवर पर पड़ता है और लीवर की कोशिकाएं खराब होने लगती हैं। यह लंबे समय के बाद जानलेवा भी हो सकता है। वहीं एचआईवी की जानकारी भी रक्त जांच से ही हो पाती है। यह भी लंबे समय तक होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। सिफलिस के बारे में भी ब्लड की जांच से जानकारी मिलती है। सही उपचार न होने पर बीमारी जानलेवा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed