{"_id":"66e4c23c11fc44bdef06c5a4","slug":"blocks-are-not-getting-benefits-of-schemes-applicants-are-wandering-maharajganj-news-c-206-1-go11002-131234-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्लॉकों से योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ, भटक रहे आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्लॉकों से योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ, भटक रहे आवेदक
Sat, 14 Sep 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आवेदकों को ब्लॉकों से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग विकास भवन पहुंचकर अफसरों से फरियाद लगा रहे हैं। कोई पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए तो कोई वृद्धावस्था पेंशन के लिए परेशान है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
शुक्रवार को घुघली विकास खंड के ग्राम सभा बैरिया निवासी बेवा रमावती देवी सीडीओ से मिलने के लिए परेशान दिखीं। रमावती ने बताया कि उनके पास आज तक पक्का मकान नहीं हो पाया। कच्ची दीवार पर टीनशेड रखकर गुजर बसर करती हैं। कई बार प्रधान से फरियाद की, लेकिन कोई उनकी बात नहीं सुनता। सीडीओ साहब से मिलना चाहती हूं शायद यहां मेरी फरियाद सुन ली जाए।
विकास खंड सिसवा ग्राम पंचायत मछाछपरा निवासी रूपा के बैंक खाते में बीते एक साल से निराश्रित पेंशन की राशि नहीं पहुंच रही है। विकास भवन पहुंचकर समाज कल्याण विभाग में अपनी व्यथा बताई। बताया गया की बैंक से केवाईसी कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
खाते में वृद्धावस्था पेंशन पिछले दो साल से नहीं पहुंचने पर परेशान निचलौल के परागपुर निवासी हंशराज ने बताया कि दो साल पहले तक वृद्धावस्था पेंशन खाते में पहुंच जाता था, लेकिन अभी नहीं पहुंच रहा है। साहब से मिलकर बताने आया हूं। इसी तरह रामसिंह के पिता सुभाष सिंह के खाते में पिछले तीन साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं पहुंच रहा है। पिता का बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर समाज कल्याण विभाग पहुंचे राम सिंह का कहना है कि पिछले तीन साल से पिता जी के खाते में वृद्धावस्था पेंशन नहीं पहुंच रहा है। वह कई बार कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। फिर हमें भेजा है। यहां बताया जा रहा है कि बैंक से एनपीसीआई न होने के कारण वृद्धावस्था पेंशन खाता में नहीं पहुंच रहा है।