फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block level basic children's sports competition from today, preparations complete

Maharajganj News: ब्लाॅक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा आज से, तैयारी पूरी

Wed, 22 Nov 2023 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Block level basic children's sports competition from today, preparations complete
-स्पर्धा को कराने के लिए सात समितियों का गठन, बीएसए करेंगे स्पर्धा का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का बुधवार को सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र में शुभारंभ होगा। दो दिन तक चलने वाली इस स्पर्धा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल सात समितियों का गठन किया गया है। स्पर्धा का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता करेंगे।
परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की इस बार कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, उंची कूद, गोला व चक्र क्षेपण, दौड़, समूह गान व राष्ट्रीय एकांकी की स्पर्धा होगी। स्पर्धा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को शिक्षक बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक, शिक्षिका मौसम, दीपाली, निर्मला शर्मा, प्रियंका आर्य, यशवंत राव, नवनीत पटेल, अभिषेक पटेल व राजकिशोर आदि तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पर्धा के लिए इन समितियों का हुआ गठन
स्पर्धा को कराने के लिए बनाई गई क्रीड़ा समिति में खंड शिक्षा अधिकारी विनयशील मिश्रा, शिक्षक अखिलेश पाठक व टीएन गोपाल, बैजनाथ सिंह व नर्वदाचंद को शामिल किया गया है। वहीं बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में अनुशासन समिति, पंकज मौर्य के नेतृत्व में उद्घोष समिति, राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जलपान व भोजन समिति, मुकेश कुमार के नेतृत्व में मापन समिति, शिक्षिका मौसम के नेतृत्व में पंडाल सजावट समिति व अखिलेश पाठक के नेतृत्व में पुरस्कार समिति बनी हुई है।

---------------------------
खिलाड़ियों के लिए यह निर्धारित है मानक
स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले प्राथमिक वर्ग के प्रतिभागी खिलाड़ियों की उम्र छह वर्ष से 11 वर्ष एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की उम्र 11 से 14 वर्ष होनी चाहिए। 28 से अधिक दांत होने वाले खिलाड़ी को स्पर्धा में प्रतिभाग नहीं कराया जा सकेगा। खिलाड़ी न्याय पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित किया गया हो। खिलाड़ियों की आयु की गणना जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज यूनिक कोड आईडी नंबर से होगी।
--------------------------------------
सदर ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा को बेहतर ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
-विनयशील मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी सदर
----------
क्रीड़ा प्रतियोगिता में नौ पंचायत के खिलाड़ी होंगे शामिल
फरेंदा। दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 22 नवंबर से जयपुरिया इंटर काॅलेज के मिनी स्टेडियम में होगा। इसमें ब्लाॅक की नौ न्याय पंचायत के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए एसडीएम रमेश कुमार नोडल अधिकारी शैलेष पांडेय मैदान में पहुंच कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed