{"_id":"5e8e07578ebc3e77b257b4e8","slug":"black-marketing-per-rok-maharajganj-news-gkp3474049180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए नजर रखेंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी पर नियंत्रण के लिए नजर रखेंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
कालाबाजारी पर नियंत्रण रखेंगे जिम्मेदार
महराजगंज। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी व शराब के गलत तरीके से बिक्री का मामला सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विपरीत हालात में इस पर नियंत्रण लगाने के लिए एसडीएम, बीडीओ व ब्लॉकों के नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी कहा गया है कि यदि कोई भी कालाबाजारी करता मिला तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
कोरोना वायरस के वजह से उत्पन्न हुए हालात में श्रमिकों व गरीबों को राहत देने के लिए शासन ने उन्हें सुविधाजनक तरीके से खाद्यान्न देने का निर्देश दिया है। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में बांटे जाने वाले खाद्यान्न में कटौती व कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। कुछ जगहों से शराब की दुकानों के बंद होने के बाद भी अधिक मूल्य पर शराब बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के एसडीएम, सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी तथा नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित क्षेत्रों में पहुंचकर इस पर प्रभावी नियंत्रण लगाएं। यदि कोई इस तरह के कृत्य में लिप्त पाया जाए तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कालाबाजारी पर नियंत्रण लगाने के लिए एसडीएम, बीडीओ व नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिकायत के आधार पर मौके पर टीम को भेजा जा रहा है। कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।