{"_id":"57f7eb724f1c1b6d5326f9d0","slug":"black-bandaging-foot-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Sat, 08 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
पैदल मार्च निकाला
- फोटो : अमर उजाला
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को पांचवें दिन मनरेगा कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय काली पट्टी बांधकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान मनरेगा कर्मचारी डीएम कार्यालय से लेकर सीडीओ कार्यालय तक पैदल गए।
मनरेगा कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हम लोगों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है। जिससे मनरेगा कर्मचारी ठगा महसूस कर रहे है। शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए हम लोग जिले के आलाधिकारी के कार्यालय तक मार्च निकाले है। अजीत पांडे ने कहा कि सरकार जब तक हमारे पांच सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं करती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समस्त कर्मचारी 13 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले धरने को सफल करने के लिए तैयारी कर लें।
शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी मनरेगा कर्मचारियों से अपील किया कि 12 अक्टूबर को लखनऊ के लिए कूच करें। ताकि 13 को समय से पहुंच कर धरना को सफल किया जा सके।
विज्ञापन
इस दौरान संत कुमार, अंकित श्रीवास्तव, माधव प्रसाद द्विवेदी, रामाआज्ञा प्रसाद, अविनाश शुक्ल, यशवंत यादव, संदीप सिंह के अलावा तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।