{"_id":"66eaec749a0b2ee4d007162e","slug":"bjp-workers-will-protest-against-rahuls-statement-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131619-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राहुल के ब्यान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राहुल के ब्यान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन
Wed, 18 Sep 2024 08:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Sep 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण समाप्त करने वाले बयान के विरोध में प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने कहा कि राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए आरक्षण समाप्त करने वाले बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी आरक्षण के विरोध में काका कालेकर की रिपोर्ट को खारिज किया था। उनके बाद सत्ता संभालने वाली इंदिरा गांधी ने भी इस रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में रखा। राजीव गांधी ने भी मंडल आयोग की रिपोर्ट को खारिज किया था।
अब राहुल गांधी का बयान भी आरक्षण विरोधी मानसिकता की पुनरावृत्ति है। जामिया इस्लामिया व अलीगढ़ विश्वविद्यालय को मुस्लिम विश्वविद्यालय घोषित करने के पीछे शरारतपूर्ण चाल है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 के कारण पिछड़ों और दलितों का हक मारा गया। राहुल गांधी के बयान को गंभीरता से लेते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगी। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सक्रिय विरोध के लिए उन्होंने निर्देशित किया। इस अवसर पर शैलेश गौतम, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, भरत राजभर, ओमप्रकाश मौजूद रहे।