फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP workers surrounded ex. mlc

भाजपाइयों ने पूर्व एमएलसी को घेरा

Fri, 10 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 10 Feb 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP workers surrounded ex. mlc
भाजपा के बूथ प्रभारियों की बैठक में पूर्व एमएलसी विनोद पांडे के सामने विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
निचलौल। भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले सिसवां विधान सभा में भाजपा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे सम्मेलन के प्रभारी पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय को बरोहिया में कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और करीब डेढ़ घंटे तक उन्हें घेरे रखा। पार्टी पदाधिकारियों ने जहां फोरम वहां बैठक का नारा बुलंद करते हुए उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


बसपा से पाला बदल कर आए चौधरी प्रेम सागर पटेल को भाजपा का टिकट दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी के निचलौल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का बहिष्कार करते हुए कार्यकर्ताओं ने बरोहियां में अलग कार्यकर्ता सम्मेलन बुला लिया। निचलौल सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे पूर्व एमएलसी विनोद पांडेय व सिसवा विधान सभा प्रभारी राजेंद्र निषाद को घेर लिया और नारेबाजी करते हुए उन्हें गाड़ी से उतार कर कार्यक्रम स्थल तक ले गए।
विज्ञापन


दोनों मंडल के अध्यक्षों सहित 29 सेक्टर प्रमुख और करीब दो सौ बूथ प्रमुखों ने जहां कार्यकर्ता वहां बैठक का नारा बुलंद करते हुए पूर्व एमएलसी को जम कर खरी-खोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पूर्व एमएलसी ने कहा कि वह जानता हैं कि पार्टी कार्यकर्ता यहां हैं लेकिन मैं भी आपकी तरह एक कार्यकर्ता हूं। टिकट हाईकमान ने दिया है और मैं बस उनके निर्देशों का पालन कर रहा हूं। आपकी बात भी मैं पार्टी फोरम पर रखूंगा। इस दौरान अजय श्रीवास्तव, रवि सिंह, संतोष सिंह, चंदन गुप्त, राकेश, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में बूथ स्तरीय बैठक आयोजित हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व एमएमसी विनोद पांडे ने कहा कि प्रदेश को विकास के नये रास्ते पर ले जाते हुए झूठ और लूट की इस गठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिये आप सभी कमर कस लें। बूथ जीते बगैर हम यूपी नहीं जीत सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि यूपी में अराजकता का माहौल है।चाचा भतीजा मिल कर पहले यूपी को लूटा है और अब कांग्रेस के साथ मिला कर यूपी को ठगना चाहते हैं। जिसे किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश बदल रहा अब प्रदेश की बारी है और इसके लिये आप सभी को तैयार होना पडे़गा।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रेम सागर पटेल ने कहा कि मेरी लड़ाई उन सामंतों से है, जो सिसवां को विकास के मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। कार्यक्रम को ज्योतिष मणि त्रिपाठी, जितेन्द्र पाल सिंह, दुर्गा प्रसाद अग्रहरि, नथनू सिंह, बचनू चौधरी, रामनरायन जायसवाल, अभय मित्र पांडेय, पारसनाथ जायसवाल, नरेंद्र कुशवाहा व मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed