फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP workers burnt the effigy of Congress leader Rahul Gandhi

Maharajganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका

Fri, 22 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt the effigy of Congress leader Rahul Gandhi
सक्सेना चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपा पदाधिकारी। संवाद
शहर के सक्सेना चौक पर राहुल गांधी मुर्दाबाद ,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का मजाक उड़ाए जाने के विरोध में भाजपाइयों ने सक्सेना तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। राहुल गांधी मुर्दाबाद ,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मुल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य निंदनीय है। संवैधानिक पद पर आसीन उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से साबित हो गया कि वे दिशाहीन हो चुके हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि किसान पुत्र का अपमान किया है कांग्रेस के युवराज ने। उनके इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, प्रभाकर द्विवेदी, जिला महामंत्री बबलू यादव, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, भाजयुमो जिला मंत्री गोविंद जायसवाल,जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed